G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG Newsखास-खबर

प्रदेश के डीजीपी, डीएम अवस्थी ने बिलासपुर के “आई जी” रतनलाल डांगी को किया सम्मानित

खरसिया से 8 वर्षीय बालक शिवांग के अपहरण के 8 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृत बालक को सकुशल उसके माता-पिता को सौंपने से पूरे प्रदेश में पुलिस की हुई वाहवाही

बिलासपुर। बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर  रतन लाल डांगी को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़  डी एम अवस्थी ने, इन्द्र धनुष योजना के तहत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । 20 फ़रवरी को थाना खरसिया जिला रायगढ़ में 8 वर्षीय बालक शिवांश के अपहरण की घटना के 8 घंटे के भीतर ही आईजी श्री डांगी की अगुवाई और मार्गदर्शन में पुलिस ने अपहृत बालक शिवांग को झारखंड के खूंटी थाना से सकुशल बरामद करके इसमें संलिप्त चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था । पुलिस द्वारा तत्परता से की गई कार्रवाई के कारण मिली इस सफलता ने प्रदेश की पुलिस का नाम ऊंचा कर दिया। और शिवांग के माता-पिता समेत पूरे राज्य ने पुलिस को साधुवाद भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page