ChhattisgarhKabirdham

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का कवर्धा दौरा एवं विभिन्न कार्यक्रम में लेंगे भाग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का कवर्धा दौरा एवं विभिन्न कार्यक्रम में लेंगे भाग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का कवर्धा दौरा एवं विभिन्न कार्यक्रम में लेंगे भाग। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दिनांक 6 अगस्त 2021 शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे रायपुर से धरसींवा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे सहकारी बैंक के सामने, धरसींवा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित रासायनिक खाद को लेकर धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे धरसींवा से कवर्धा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे कवर्धा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित रासायनिक खाद को लेकर धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे कवर्धा से ग्राम-नेवारीगुड़ा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे ग्राम-नेवारीगुड़ा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 4.30 बजे नेवारीगुड़ा से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 7 बजे रायपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उक्त जानकारी गौतम शर्मा प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के द्वारा प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page