ChhattisgarhKCGखास-खबर

शासकीय रानी रश्मिदेवी सिंह महाविद्यालय, खैरागढ़ में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़ : जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा शासकीय रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ में एक दिवसीय “स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक प्रणय बघेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्यमिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में स्टार्टअप संस्कृति युवाओं के लिए रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बन रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्टार्टअप हेतु मार्गदर्शन एवं विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में PMFME योजना की जानकारी भी प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों की स्थापना हेतु अधिकतम 35 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।
कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के लगभग 80 छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य श्री अग्रवाल द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि विद्यार्थियों को विनिर्माण का प्रायोगिक अनुभव प्रदान करने हेतु एक सप्ताह की कार्यशाला आयोजित की जाए। इस प्रस्ताव पर महाप्रबंधक द्वारा सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page