G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि नशा, अपरा से दूर रखने में भी भूमिका निभाते हैं-एएसपी अमित पटेल

खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि नशा, अपरा से दूर रखने में भी भूमिका निभाते हैं-एएसपी  अमित पटेल

कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

कबीरधाम। कबीरधाम जिले में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना रेंगाखार क्षेत्रांतर्गत ग्राम घानीखूंटा में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा ग्राम घानीखूंटा पहुंचकर किया गया। यह कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 06 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि युवाओं को नशा, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है, ताकि समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, अनुशासन का पालन करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों से पुलिस प्रशासन को सहयोग देने एवं सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, थाना रेंगाखार के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। कबीरधाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन कर युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page