BIG NewsTrending News

Special trains live : शाम से चलेंगी ट्रेनें, घंटों पहले दिल्ली और मुंबई के स्टेशनों पर पहुंचे यात्री

Special Trains
Image Source : ANI

कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन का तीसरा चरण जारी है। करीब 50 दिनों बाद आज से रेलवे की सेवाएं आंशिक रूप से शुरू होने जा रही है। आज देश के विभिन्न शहरों से 8 ट्रेनें रवाना होंगी। इसमें से 3 ट्रेनें दिल्ली से रवाना होंगी, वहीं शेष ट्रेनें मुंबई, बेंगलुरू, अहमदाबाद, हावड़ा, पटना राजेंद्र नगर से रवाना होंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों के यात्रियों के लिए बुकिंग सोमवार शाम 6 बजे से शुरू की है। इनके लिए रेलवे ने खास प्रोटोकॉल भी तैयार किए हैं। सिर्फ कंफर्म टिकट धारियों को ही स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी। आइए जानते हैं आज शुरू होने वाली इन ट्रेनों से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स..

आज ये ट्रेनें होंगी रवाना 

  1. हावड़ा-नई दिल्ली.  5:05pm
  2. राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली   7:20pm
  3. नई दिल्ली -डिब्रुगढ़.  4:45pm
  4. नई दिल्ली -बैंगलुरु   9:15pm
  5. बैंगलुरु-नई दिल्ली   8:30pm
  6. नई दिल्ली-बिलासपुर  4:00pm
  7. मुम्बई सेंट्रल-नई दिल्ली.   5:30pm
  8. अहमदबाद-नई दिल्ली.  6:20pm

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page