पीएम आवास योजना के कार्यो को पूरा कराने विशेष महाभियान छुईखदान जनपद सीईओ पहुंची पीएम आवास कार्यो का जायजा लेने

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ /छुईखदान कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जनपद सीईओ केश्वरी देवांगन ने विकासखंड छुईखदान मे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों को पूर्ण कराने ग्राम पंचायत कृतबांस, कटंगी, देवपुरा का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली तथा आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आगामी 03 दिवस मे विकासखंड छुईखदान में लगभग 200 आवासो को पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए अब अधिकारी/कर्मचारी जमीनी स्तर पर जाकर अभियान चलाकर निर्माणाधीन आवासो को पूर्ण करा रहे हैं।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


