ChhattisgarhKCGखास-खबर

विधानसभा खैरागढ़ एवं डोंगरगढ़ के बीएलओ को दिया गया SIR संबंधी प्रशिक्षण

News Ad Slider
Advertisement

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में हुआ आयोजन

खैरागढ़, 2 नवम्बर 2025//
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ एवं 74 डोंगरगढ़ के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) तथा बीएलओ सुपरवाइजरों को स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल और उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों, समय-सारणी, नाम जोड़ने, हटाने एवं सुधार की प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं की पहचान, फॉर्म-6, 7, 8 एवं 8A के सही उपयोग जैसी बारीकियों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि स्वच्छ, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने बीएलओ से कहा कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों का सत्यापन करें, नए मतदाताओं के नाम जोड़ें तथा मृत, स्थानांतरित या अपात्र व्यक्तियों के नामों को नियमपूर्वक हटाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी प्रविष्टियाँ Garuda ऐप और ERO Net प्रणाली में समय-सीमा के भीतर दर्ज की जाएं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को फील्ड विजिट के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन, मतदाता फोटो सूची के मिलान, BLO रजिस्टर संधारण तथा मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित सूची की जांच संबंधी बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ को अपने बूथ का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए ताकि मतदाता सूची की सटीकता बनी रहे।

प्रशिक्षण में निर्वाचन शाखा के अधिकारियों द्वारा SIR की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रदर्शन (डेमो) भी दिया गया, जिसमें ऑनलाईन प्रविष्टियों की विधि, त्रुटि सुधार एवं डुप्लीकेट नामों की पहचान की तकनीकें बताई गईं।

अंत में कलेक्टर ने सभी उपस्थित बीएलओ और सुपरवाइजरों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन आयोग की भावना के अनुरूप अपने कार्यों को जिम्मेदारी और पारदर्शिता से पूरा करें, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु और विश्वसनीय रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page