G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में शिवसेना प्रत्याशी नितिन भांडेकर ने भरा फार्म,

खैरागढ़ विधान सभा उप चुनाव में शिव सेना प्रत्याशी नितिन भांडेकर ने भरा फॉर्म,

राजनांदगाँव-खैरागढ़ में हो रहे उप चुनाव में शिव सेना ने नितिन भांडेकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नितिन भांडेकर ने नाम निर्देशन फॉर्म जमा करने के अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए राजनांदगाँव जिलाध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय दलों की स्वार्थपूर्ण राजनीति को अब जनता समझ चुकी है। शिव सेना ने लगातार छत्तीसगढ़ियों के हित मे काम किया है। हाल ही में किसानों व बेरोजगारों के साथ ही आम छत्तीसगढ़ियों की समस्याओं को लेकर विशाल मोर्चा निकाला गया है। यही वजह है कि अब शिव सेना को भी जनता का समर्थन मिल रहा है। खैरागढ़ में इस बार शिव सेना का भगवा परचम फहराएगा। ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। गौरतलब है कि देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई इस सीट पर आगामी 12 अप्रैल को मतदान होना है। इस दौरान प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव, डॉ. आनंद सिंह मल्होत्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेश ठावरे, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिन्हा, जिला सचिव के.के. श्रीवास्तव, राजेश वर्मा,भानु वर्मा, कोसलेंद्र सिंह, सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page