G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

थाना साल्हेवारा – “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जिला केसीजी पुलिस टीम की संवेदनशील कार्यवाही।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी


साल्हेवारा/खैरागढ़ : प्रार्थी ने दिनांक 08.04.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.04.2026 को शाम करीब 05:00 बजे इसकी नाबालिक लड़की उम्र 14 वर्ष 06 माह अपने घर ग्राम गोलरडीह से बिना बताए अकेली निकली थीं जो घर वापस नही आई है संदेह है कि नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर कही ले गया है कि रिर्पोट पर थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 137(2)भा0 न्या0स0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सूत्र सूचना के आधार पर आज दिनांक 12/04/2026 को केसीजी पुलिस टीम के द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत मामले की गुम नाबालिग बालिका को पता तलाश कर गंडई से सकुशल बरामद किया गया पश्चात बालिका को उसके पिता को सुपुर्द किया गया बालिका की मां के कमाने खाने नागपुर चले जाने से मां की याद आने पर बालिका अपनी सहेलियों के पास घूमने छुईखदान – गंडई चली गई थी। गुम बालिका को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे में मुस्कान लौटी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page