रानीदहरा जलप्रपात में युवती का शव मिलने से सनसनी

बोड़ला। विकासखंड के प्रसिद्ध रानीदहरा जलप्रपात में आज सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे पानी में एक युवती का शव तैरते हुए देखा। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना है या किसी अन्य कारण से हुई मौत। वास्तविक स्थिति का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई है और दहशत का माहौल बना हुआ है।


