एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी।

कवर्धा, 28 जुलाई 2021। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल विकासखंड बोड़ला में कक्षा छठवीं में रिक्त सीट पर शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रवेश हेतु चयन के लिए 15 जुलाई 2021 को स्वामी करपात्री स्कूल कवर्धा में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम जारी करते हुए 22 जुलाई तक दावा आपत्ति मंगाई गई थी जिसके अनुक्रम में कोई भी दावा आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। सहायक आयुक्त ने बताया कि कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग में 60 विद्यार्थियों का चयन और प्रतिक्षारत सूची जारी किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को 6 अगस्त 2021 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराना अनिवार्य होगा।