निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
खैरागढ़ :
कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01.01.2026) के संबंध में आज दिनांक 06.01.2026 को अनुभाग स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, वि.स.नि.क्षे.क्र. 73-खैरागढ़ द्वारा राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक प्रातः 10:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में शशांक ताम्रकार, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, रविन्द्र सिंह गहरवार, विधायक प्रतिनिधि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, संतोष कुमार यादव, प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी तथा डॉ. संतोष मारिया, जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी उपस्थित रहे।
निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 अंतर्गत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 23.12.2025 को किया गया है, जिस पर दिनांक 22.01.2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। प्रारंभिक प्रकाशन पश्चात् दूसरे सप्ताह में दिनांक 29.12.2025 से 04.01.2026 तक दावा-आपत्ति के कुल 620 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।
प्राप्त आवेदनों में नाम जोड़ने से संबंधित प्रारूप-6 के 534 आवेदन (प्रारूप-9 में संकलित), नाम हटाने से संबंधित प्रारूप-7 में 12 जिसे (प्रारूप-10 में संकलित), नाम सुधार से संबंधित प्रारूप-8 के 72 तथा स्थानांतरण से संबंधित प्रारूप-08 के 02 आवेदन (प्रारूप-11 में संकलित) शामिल हैं। उक्त संकलित विवरण उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रदाय कर उनसे पावती ली गई तथा फोटोग्राफ्स एवं लघु वीडियोक्लिप बनाकर गूगल लिंक के माध्यम से निर्वाचन आयोग के पोर्टल में अपलोड किया गया। साथ ही एस.आई.आर. दावा-आपत्ति प्रक्रिया के संबंध में सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।

