G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

17 महीनों से अधूरा पड़ा साइंस चौक निर्माण कार्य, नगर पालिका की लापरवाही उजागर – NSUI

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल जी के मार्गदर्शन में ज्ञापन सौंपा गया

कवर्धा। शासकीय पी.जी. कॉलेज के सामने बन रहे साइंस चौक निर्माण कार्य को लेकर NSUI ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आज NSUI के जिला महासचिव अमन वर्मा के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की गई।

NSUI जिला महासचिव अमन वर्मा ने बताया कि साइंस चौक निर्माण का कार्य लगभग 17 महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया है, जबकि नगर पालिका द्वारा अब तक ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई या नोटिस जारी नहीं किया गया।

पूर्व NSUI अध्यक्ष मेहुल सत्यवंशी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष को शहर के विकास की चिंता नहीं है। वे सिर्फ सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने में व्यस्त हैं, जबकि कॉलेज परिसर का महत्वपूर्ण निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है। कॉलेज परिसर के साइकिल स्टैंड की जगह को साइंस चौक निर्माण के लिए उपयोग किया जा रहा है, लेकिन निर्माण में लापरवाही के कारण कॉलेज का मुख्य द्वार अधूरा और अव्यवस्थित नजर आ रहा है।

NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो नगर पालिका अध्यक्ष और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

आज ज्ञापन देने प्रमुखरूप से आकाश केशरवानी, सूरज वर्मा,धनेश पाली ,खोरबरहरा साहू,भुनेश्वर पटेल,विष्णु नेताम,नरेंद्र वर्मा,आशीष चंद्रवंशी,वैभव ठाकुर,सुजल ठाकुर,शिवेंद्र वर्मा,तुषार वर्मा,आशीष साहू,रूपेश साहू,लक्ष्मण यादव, जितेंद्र चंद्रवंशी, भूपेंद्र ठाकुर एवं अधिक संख्या में NSUI के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page