ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

विज्ञान स्वच्छता एवं पोषण की महत्वता को जाना स्कूली बच्चों ने।

विज्ञान स्वच्छता एवं पोषण की महत्वता को जाना स्कूली बच्चों ने।

संपूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत बालिकाओं के लिए जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन।

शिक्षकों एवं बालिकाओं के संवाद से व्यवहार में आ रहा परिवर्तन।

कवर्धा-भारत सरकार नीति आयोग द्वारा संचालित आंकाक्षी विकासखंड बोड़ला में कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आउट रिच एक्टिविटी के तहत तिथिवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस का आयोजन गत दिवस किया गया। यह आयोजन विकासखंड बोड़ला के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 6 वी से 11 वी तक की बालिकाओं के लिए किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश् विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाना,छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का विकास करना,पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना शामिल है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 जनवरी 2026 को संपूर्णता अभियान का शुभारंभ आंकाक्षी विकासखंड बोडला में हुआ है। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसमें विकासखंड बोड़ला अंतर्गत शिक्षा स्वास्थ्य पोषण पेयजल कृषि पशुधन का सघन टीकाकरण जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थानीय समुदाय को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम विनय कुमार पोयाम ने बताया की इस आयोजन से बहुत लाभ हुआ है।विशेष कर बालिकाओं में विज्ञान के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा है।पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से लाभान्वित बालिकाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जो सम्पूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्यो की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रहा है। हमारा लक्ष्य है की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्रों में और बेहतर सुधार हो।और इसी क्रम में बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न स्कूलो में अनेको गतिविधियाँ आयोजित कर लक्षित समूह का ज्ञानवर्धन किया जा रहा है।कार्यक्रम का आयोजन हाई स्कूल मिनमिनिया मैदान, शासकीय हाई स्कूल बैरख और हायर सेकेंडरी स्कूल बोक्करखार सहित बोड़ला ब्लॉक के अन्य स्कूलों में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page