G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAUttar Pradeshखास-खबर

विद्वतजनों ने किया व्रत पर्व त्योहारों की तिथि पत्र पंचांग का विमोचन

गोरखपुर । विद्वत् जनकल्याण समिति गोरखपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्रत पर्व व त्यौहार कि तिथि पत्र पंचांग कलेंडर का लोकार्पण अँधियारीबाग मानसरोवर मंदिर पर किया गया। मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता हरिनारायण धर दूबे जी रहें।

https://youtu.be/QqdhIKcM4EQ?si=a3c65-ojapZqmZIV


कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष पं रविन्द्र नाथ मिश्र तथा संचालन महामंत्री पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य व सह-संचालन मंत्री पं रमेश पाण्डेय द्वारा किया गया
इस दौरान सर्व प्रथम चाणक्य जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया, तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों व विद्वत् जनों ने शांति पाठ व मंत्रोचार कर विधि विधान पूर्वक नव निर्मित पंचांग का तिलक चन्दन कर लोकार्पण किया गया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि का समिति के पदाधिकारियों व विद्वतजनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि हरिनारायण धर दूबे ने कहा कि इस प्रकार से समाज सेवा व सनातन धर्म का प्रचार प्रसार के कार्य बहुत ही पुनीत व सराहनीय है। पंचांग स्वरुप यह कैलेंडर सनातनियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। व्रत एवं त्योहारों की तिथि को लेकर कभी कभार असमंजस की स्थिति उत्तपन्न हो जाती है,जिसका निवारण करने हेतु विद्वत जनों के अथक प्रयास से धार्मिक संस्था विद्वत जनकल्याण समिति द्वारा विगत कई वर्षों से पंचांग को निर्मित कर जनमानस मे सेवा भाव से निःशुल्क वितरित किया जाता है।
कार्यक्रम को संरक्षक सदस्य पं अश्वनी कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष पं राजेश कुमार मिश्र,महामंत्री पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने भी संबोधन करते हुए कहा कि इस पंचांग को धर्मग्रंथों एवं काशी से प्रकाशित पंचांगों का अनुसरण कर तैयार किया जाता है,जिससे जनमानस में किसी प्रकार से व्रत त्योहारों को लेकर भ्रान्तियां ना पैदा हो सके।
लोकार्पण समारोह में मुख्य रूप से पं रविद्रनाथ मिश्र,पं राजेश मिश्र ,पं बृजेश पाण्डेय,पं शेषमणि पाण्डेय,पं रमेश पाण्डेय,पं नवरत्न द्विवेदी,पं अश्वनी कुमार त्रिपाठी ,पं मनोज कुमार तिवारी,पं अजीत कुमार मिश्र,पं धनंजय द्विवेदी,पं अनुराग मिश्र,पं अनुराग तिवारी,पं अखिलेश द्विवेदी,पं गणेश तिवारी,पं राममगन पाण्डेय,पं ब्रह्मानंद मिश्र,पं धनंजय मिश्र,प्रेमलता गिरि अध्यक्ष विद्वत महिला संघ,पं मुक्तिनाथ उपाध्याय,
पं शंभूनाथ तिवारी, पं सुमित शुक्ल,पं अरुणेश मिश्र,डा. राजेन्द्र शुक्ल,पं विष्णुदत उपाध्याय,पं लालजी उपाध्याय ,पं पवन मिश्र,पं विभूति दूबे,राजकुमार लाल श्रीवास्तव,पं उपेन्द्र मणि त्रिपाठी,पं बुद्धेश्वर मिश्र,पं अशोक मिश्र,पं आशुतोष पाठक,पं अभिषेक तिवारी आदि विद्वतजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page