G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhDurg

पोटियाकला में संत गाड़गे जयंती व सामाजिक सम्मेलन आयोजित

पोटियाकला में संत गाड़गे जयंती व सामाजिक सम्मेलन आयोजित

AP न्यूज दुर्ग

दुर्ग : झेरिया धोबी समाज पोटियाकला परिक्षेत्र द्वारा राष्ट्र संत गाड़गे जी की जयंती समारोह एवं सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। समारोह में समाज के जिला अध्यक्ष जीवन निर्मलकर, रजक कार विकास बोर्ड (छ.ग.शासन) के सदस्य राजेन्द्र रजक, दुर्ग नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, पार्षद गुलाब वर्मा, टेकापार सरपंच सावित्री निर्मलकर ,राजनांदगाँव जिला धोबी समाज पुर्व अध्यक्ष डॉ लेखराम निर्मलकर, लोक कलाकार सुरेश निर्मलकर, समाजसेवी मनोज चौधरी एवं परिक्षेत्र के स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।

रजक कार विकास बोर्ड के सदस्य राजेन्द्र रजक ने सफल आयोजन के लिए पोटियाकला परिक्षेत्र के स्वजातीय बंधुओं को बधाई देते हुए, छत्तीसगढ़ में भी राष्ट्र संत गाड़गे जी की प्रतिमा स्थापित कर मंदिर बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर सुरेश निर्मलकर के निर्देशन में “माटी के महिमा” के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर जन समुह को बांधे रखा। कार्यक्रम का कुशल संचालन संतोष निर्मलकर राजनांदगाँव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page