जनभागीदारी शुल्क के नाम पर छात्रों से लूट : संदीप गुप्ता सांसद प्रतिनिधि

जनभागीदारी शुल्क के नाम पर छात्रों से लूट : संदीप गुप्ता सांसद प्रतिनिधि

बोड़ला। शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला में नियमित एवं अनियमित छात्र छात्राओं से जनभागीदारी शुल्क 400 रुपए लिया जा रहा है, जो की अनुचित है। सांसद प्रतिनिधि संदीप गुप्ता ने ज्ञापन देते हुवे बताया कि बोडला महाविद्यालय में अध्ययनरत अधिकांश छात्र गरीब परिवार एवं जनजाति क्षेत्र से आते है। जिनके लिए यह राशि बहुत ही ज्यादा है। इससे पूर्व कभी भी जनभागीदारी शुल्क इतना नहीं लिया गया है। संदीप गुप्ता ने मांग किया हैं कि जल्द ही जनभागीदारी की शुल्क कम किया जाए। अन्यथा छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी महाविद्यालय प्रशासन एवं जनभागीदारी की होगी।


