G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

संत माता कर्मा ने भेदभाव, उच्च-नीच, पाखंड और अत्याचार के खिलाफ लोहा लिया – विप्लव साहू

अवेली में मनाई गई संत कर्मा जयंती

खैरागढ़ : खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हवेली में मंडल स्तरीय कर्मा जयंती मनाई गई. मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू, अध्यक्षता तहसील साहू संघ के अध्यक्ष गिरधारी साहू ने किया. विशिष्ट अतिथियों में तहसील सचिव गोपाल साहू, संरक्षक परमानन्द साहू, कार्यकारी अध्यक्ष यदुकुमार साहू, भगतराम साहू, अमरसिंह साहू, संतराम साहू, खोमलाल साहू, सरपंच प्रतिनिधि डोरेलाल साहू, डॉ टीभन साहू, महेंद्र साहू, गोपाल साहू, सुरेश साहू आदि साहू बंधु रहे.

विप्लव साहू ने कहा संत कर्मा माता एक विद्रोही, तार्किक स्वभाव की महिला थी जिन्होंने वीरता और स्वाभिमान का परिचय देते हुए तत्कालीन राजा के सामने भी हथियार डालना उचित नहीं समझा.

संत माता कर्मा ने एक हजार वर्ष पूर्व अपने समय के भेदभाव, उच्च-नीच, पाखंड और अत्याचार के खिलाफ जमकर लोहा लिया. अल्प आयु में ही उन्होंने समाज जागृति की मिसाल कायम की और इतिहास में अपना स्थान बनाया है. ऐसा लगता है कि उनके इस संघर्ष को देखते हुए ही मात्र 48 वर्ष की उम्र में उनकी षडयंत्रपूर्वक हत्या कर दी गई.

23 वर्ष में भगत सिंह फांसी पर चढ़ अपने विचारों के साथ आज अमर हो गए हैं, 31 वर्ष में शंकराचार्य ने चार मठों की स्थापना कर दी और 36 वर्ष में विवेकानंद ने इतिहास रच दिया. इन सभी उदाहरणों से यह कहा जा सकता है कि अक्ल और अच्छे कर्म के लिए उम्र और सही समय का इंतजार नहीं करना चाहिए.

कार्यक्रम का संयोजन मंडल अध्यक्ष कोदूराम साहू, धनीराम साहू और डोरेलाल साहू ने किया. कार्यक्रम में मंडल के सभी गांव के साहू बंधु, युवा साथी, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page