ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

चोवा साहू को फिल्म विकास निगम के चेयरमैन बनाने की मांग को लेकर उतरा साहू समाज

कवर्धा– मां कर्मा फिल्म प्रोडक्शन के अध्यक्ष चोवा साहू, जोकि अब तक दो फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं, जिसमें से एक ‘सुंदर मोर छत्तीसगढ़’ और दूसरा ‘असली कलाकर’ जिसने छत्तीसगढ़ियों के बीच बहुत ही ज्यादा लोकप्रियता हासिल की यह कहा जा सकता है, कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के माध्यम से श्री साहू जी ने छत्तीसगढ़ी भाषा एवं संस्कृति को बचाए रखने में अपना अमूल्य योगदान दिया है,
इसी कारणवश अभी कुछ दिनों पूर्व ही छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के जाने-माने निर्माता एक्टर और गायकों ने भी जाकर मंत्री जी से मुलाकात कर श्री साहू जी को फिल्म विकास निगम के चेयरमैन पद पर प्रतिष्ठित करने की मांग की।

साथ ही आपको बता दें, चोवा साहू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया प्रभारी के पद पर भी रह चुके हैं। इसीलिए उसको कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का पूर्ण समर्थन भी मिल रहा है।

और चोवा साहू जोकि स्वयं ही जिला साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी हैं, इसीलिए उनके लिए उनके समाज के सभी लोग संगठित होकर उन्हें फिल्म विकास निगम चेयरमैन बनाने हेतु पूरी ताकत लगा रहे हैं, इसी कड़ी में उन्होंने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात कर उनसे चोवा साहू फिल्म विकास निगम के चेयरमैन बनाने की मांग की साथ ही साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कवर्धा विधानसभा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मोहम्मद अकबर भाई से भी मुलाकात कर उन्हें अपने जिला साहू समाज के उक्त व्यक्ति को चेयरमैन बनाने की मांग पेश की।

उक्त प्रकरण में अर्जुन हिरवानी , अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर, संदीप साहू अध्यक्ष तेलघाणी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन तुलसी दास , उपाध्यक्ष , प्रदेश साहू संघ रायपुर,मती सरिता साहू उपाध्यक्ष , प्रदेश साहू संघ रायपुर संभाग से जिला अध्यक्ष मेघराज साहू,अध्यक्ष शहर जिला साहू संघ रायपुर , देवनाथ साहू , कार्यवाहक अध्यक्ष , ग्रामीण जिला साहू , संघ रायपुर, दया राम साहू जी , अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी, धरम साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ महासमुंद, भुवनेश्वर साहू , अध्यक्ष जिला साहू सघ गरियाबंद ,धनंजय साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ बलौदाबाजार, दुर्ग संभाग से जिला अध्यक्ष, राजेश साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, किशोरी लाल साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद, कमल किशोर साहू . अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, शीतल साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ कवर्धा बिलासपुर संभाग से जिला अध्यक्ष, तिलक राम साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ बिलासपुर, डिगरी लाल साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ रायगढ़, गिरधारी लाल साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा, डॉ . खिलावन साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ जांजगीर चांपा, बलदाउ राम साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ मुंगेली, रमेश साहू . अध्यक्ष जिला साहू , संघ गैरेला / पेन्ड्रा बस्तर संभाग से जिला अध्यक्ष, गौरीशंकर साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ कांकेर सुभाष साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ जगदलपुर, इतवारी राम साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ दन्तेवाडा, सोना राम साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ नारायणपुर, समास राम साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ कोण्डागांव, सरगुजा संभाग से जिला अध्यक्ष, के . के . गुप्ता , अध्यक्ष जिला साहू संघ सरगुजा, नन्दलाल गुप्ता, अध्यक्ष जिला साहू संघ जशपुर, राम बरन साहू , अध्यक्ष जिला साहू , संघ कोरिया, जोखन साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ सूरजपुर, राम सेवक गुप्ता ने मुलाकात किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page