G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

सहसपुर लोहारा तहसील स्तरीय सर्व ब्राम्हण समाज ने नंदकुमार बघेल को गिरफ्तार करने की मांग

आक्रोशित है ब्राम्हण समाज : सहसपुर लोहारा तहसील स्तरीय सर्व ब्राम्हण समाज ने नंदकुमार बघेल को गिरफ्तार करने की मांग

लोहारा। नंदकुमार बघेल के कोरिया जिला में दिये गये ब्राम्हण विरोधी बयान के विरूद्ध सहसपुर लोहारा तहसील स्तरीय सर्व ब्राम्हण समाज आक्रोशित हैं।

नंदकुमार बघेल के बयान से आक्रोशित होकर आज दिनांक 7 अगस्त 2022 को ब्राम्हण समाज के 30 से अधिक ब्राम्हणों ने लोहारा नगर स्थित शीतला माता मंदिर में एकत्रित होकर आक्रोश रैली निकाले।

श्री हनुमान मंदिर चौराहे पर नंदकुमार बघेल का पुतला दहन करते हुए नंदकुमार बघेल मुर्दाबाद, ब्राम्हण विरोधी को गिरफ्तार करो, ब्राम्हण समाज नहीं सहेगा अपमान इत्यादि नारे लगायें।पुतला दहन के बाद नारा लगाते हुए थाना पहुंचकर नगर निरीक्षक श्री उनेश देशमुख को प्राथमिक रिपोर्ट FIR दर्ज करने हेतु आवेदन दिये। ब्राम्हणों ने FIR लिखने पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम में पूर्णानंद मिश्रा, सोमू मिश्रा, राजेश प्रसाद मिश्रा, संतोष मिश्रा, रुपेश मिश्रा, संदीप मिश्रा, देव मिश्रा, शंकर प्रसाद पाण्डेय, पंकज शुक्ला, प्रभूशरण शुक्ला, आकाश दूबे, अनिल कुमार मिश्रा, संदीप पाण्डेय, टिकेन्द्र तिवारी, अनमोल मिश्रा, अजय मिश्रा, अरविन्द पाण्डेय, पवन शर्मा, सुयश पाण्डेय, शिवम मिश्रा, गोविन्द झा, सतीश मिश्रा, कोमलकांत मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, सत्यप्रकाश तिवारी, शोभेन्द्र शुक्ला, सुरज तिवारी, जयदेव मिश्रा और विजय शर्मा उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page