World
Russia Ukraine News: कीव और चेर्नीहीव में पीछे हटने के वादे से मुकरा रूस, बुधवार सुबह दोनेत्स्क शहर में किया मिसाइल हमला

Russia Ukraine News:रूस की सेना ने कीव और एक अन्य शहर में अपने अभियान में कमी करने का वादा करने के महज कुछ घंटों बाद इन शहरों के आसपास के इलाकों में बमबारी की। यूक्रेन के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। देश के अन्य हिस्सों पर रूस के बढ़ते हमलों के बाद, युद्ध को खत्म करने के मकसद से वार्ता में कोई प्रगति होने की उम्मीद खत्म हो गयी है।