World
Russia Ukraine War: जंग के बीच जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को लेकर बढ़ा खतरा, रूस और यूक्रेन ने एक दूसरे को ठहराया जिम्मेदार

Russia Ukraine War: अधिकारियों ने संयंत्र के करीब रहने वाले लोगों के बीच शुक्रवार को आयोडिन की गोलियां बांटीं, ताकि विकिरण होने की स्थिति में बचाव हो सके। सबसे बड़ी चिंता परमाणु संयंत्र के रिएक्टर को ठंडा रखने की कूलिंग प्रणाली को लेकर है, जिसे चालू हालत में रखने के लिए बिजली की जरूरत होती है।




