जिले में उत्साह के साथ मनाया गया चावल उत्सव, हितग्राहियों को एक साथ मिल रहा 3 माह का राशन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी 249 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को अप्रैल, मई एवं जून तीन माह का खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।
इसके लिए नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा पूर्व से ही सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भंडारण सुनिश्चित किया गया था, जिससे वितरण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
विभागीय निर्देशों के तहत 7 अप्रैल को जिले के सभी उचित मूल्य दुकानों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में “चावल उत्सव” मनाया गया। इस दौरान हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण के साथ शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
जिला खाद्य अधिकारी खैरागढ़ ने बताया कि जिलेभर में चावल उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया तथा सभी उचित मूल्य दुकानों में तीन माह के खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है, जिससे हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल रहा है।



