G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

पोषण सुधार व हितग्राही आईडी निर्माण पर विशेष जोर

खैरागढ़ : कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 110 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। वहीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में लक्ष्य के विरुद्ध 143 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कलेक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए निरंतर बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले के सभी सेक्टरों में स्टंटिंग, वेस्टिंग एवं अंडरवेट की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जिन क्षेत्रों में स्थिति अधिक पाई गई, वहां सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी हितग्राहियों के आभा (ABHA) एवं अपार (APAAR) आईडी निर्माण को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.आर. खुटेल, परियोजना अधिकारी छुईखदान सुनील बंजारे, परियोजना अधिकारी खैरागढ़ श्रीमती रंजना श्रीवास्तव सहित समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page