ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर
आवासीय विद्यालय शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर का परीक्षा परिणाम घोषित


कवर्धा, 06 अप्रैल 2021। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी श्री के. एल. महिलांगे ने बताया कि आवासीय विद्यालय शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर में कक्षा 6 वीं में रिक्त सीट पर सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 2021, 3 अप्रैल 2021 को आयोजित किया गया था। उक्त परीक्षा के परिणाम 6 अप्रैल 2021 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम व चयन सूची कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव (बैगा आश्रम भवन कवर्धा) के सूचना बोर्ड से अवलोकन किया जा सकता है।