न्यू मॉडर्न स्कूल चांटीडीह एवं डबरीपारा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

न्यू मॉडर्न स्कूल चांटीडीह एवं डबरीपारा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

बिलासपुर। न्यू मॉडर्न स्कूल चांटीडीह एवं डबरीपारा में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती शकुंतला जितपुरे रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य श्री किरण सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री विश्वजीत सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण शामिल रहे। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरण किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता श्री दिनेश साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



