G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

डीपीआरसी देवरीभाठ खैरागढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी


खैरागढ़ : जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) देवरीभाठ खैरागढ़ में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एवं उपसंचालक पंचायत  गीत कुमार सिन्हा के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में श्रीमती सिन्हा, जिला अंकेक्षक  मोहित राम ध्रुव, एडीपीएम  मनोज कुमार साहू,  नितिन कुमार उमरे,  पुलकित बंसोड़,  कालेश्वर सेन,  हर्षित टंडन सहित एनआरएलएम योजना के अंतर्गत संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाएं उपस्थित रहीं।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही।
अतिथियों ने अपने संदेश में राष्ट्र निर्माण में सभी वर्गों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page