जिला पंचायत खैरागढ़–छुईखदान–गण्डई में गरिमामय वातावरण में मनाया गया गणतंत्र दिवस

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
खैरागढ़ : जिला पंचायत खैरागढ़–छुईखदान–गण्डई परिसर में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य शताक्षी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल सहित जिला पंचायत के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाया गया तथा देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संविधान निर्माताओं को स्मरण करते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।




