ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

नगर पालिका प्रांगण में पटेल जी के पुण्यतिथि पर याद किया गया…..


नगर पालिका प्रांगण में पटेल जी के पुण्यतिथि पर याद किया गया…..

कवर्धा :- नगर के स्थानीय पालिक में 15 दिसंबर को देश की महान क्रांतिकारी,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सच्चे सपूत आजादी के सूत्रधार,आजादी के नायक रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उनको याद कर नम आंखों से नमन किया गया।उनके विचारों व एकता और अखण्डता के कार्यों को प्रचार प्रसार करते हुए राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत करने वाले महान विभूति को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
सेवादल जिला मुख्य संगठक श्री मुकेश झरिया ने बताया कि भारत की जनता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके कुशल नेतृत्व तथा स्वतंत्रता के बाद उनकी दूरदर्शिता,बुद्धिमत्ता और राजनीतिक सूझबूझ की संदेश श्रेणी में रही।
अहमदाबाद के निगम पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए पटेल भारत के गृह मंत्री और उपराष्ट्रपति बने।पटेल को शासन और प्रशासन के दायित्वों की बहुत गहरी समझ थी,दृढ़ विश्वास निश्चय गुण के साथ वे जनता के बीच एक जिम्मेदार और विवेकपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में उभरे।उन्होंने 1922 के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के आंदोलन में जनता को प्रेरित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन को सक्रिय रूप से सुदृढ़ किया।
बारदोली का अहिंसात्मक सत्याग्रह अंग्रेजों के शक्तिशाली साम्राज्य के विरुद्ध किसानों की प्रभावशाली और अनूठी विजय सिद्ध हुआ।इसके पश्चात महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि दी।इस घटना के पश्चात उनके इस कार्य का प्रभाव पूरे भारत पर हुआ।एकता और संगठनात्मक कौशल दृढ़ निश्चय के लिए प्रसिद्ध पटेल के अनुकरणीय अनुशासित कार्य हम सब के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत के रूप में याद किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में धनुष टांडिया,अश्विनी वर्मा,वाल्मिकी वर्मा,जितेंद्र लहरे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page