महान सेनानी स्व रामगोपाल तिवारी जी की 129 वीं जयंती पर किया स्मरण

बापू के आगमन पर महिलाओं ने सर्वाधिक गहने उतार दान किये-अनिल तिवारी
आज़ादी के आंदोलन में पाँच वर्ष की सजा मिली- चन्द्र प्रकाश बाजपेयी

बिलासपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सेनानियों के स्मरण कार्यक्रम के तहत आज 5 अप्रेल प्रथम रविवार को प्रातः 10 बजे नगर के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व राम गोपाल तिवारी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये योगाचार्य समाज सेवक अनिल तिवारी ने कहा कि बाबा रामगोपाल तिवारी महात्मा गांधी से प्रभावित होकर राष्ट्र आंदोलन में कूद पड़े उनके प्रस्ताव पर महात्मा गांधी का बिलासपुर आगमन हुआ स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त 1947 एवं गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था उनका पूरा परिवार स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से सहभागी रहा महात्मा गांधी के नगर आगमन पर दूसरे दिवस महिलाओं की सभा में बापू के कहने पर सहयोग राशि कम मिली तिवारी परिवार की दादी सहित सभी बहुओं एवं अन्य महिलाओं ने अपने ज़ेवर उतार बापू की झोली भर दी पत्रकार ने लिखा देश में बापू को सर्वाधिक दान सहयोग महिलाओं ने दिया 1936 से लेकर 1957 तक प्रमुख संसदीय सचिव के रूप में मध्य प्रांत के मंत्री रहे उसी कड़ी को बढ़ाते हुये श्रीमती सोनम मनीष साहू ने बतलाया मेरे बाबा ससुर महान सेनानी स्व शिव प्रसाद साहू आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद एक सच्चे राष्ट्रभक्त स्वरूप जब जब नवजवानों की पुकार हुई अग्रणी भूमिका बनाकर आंदोलन में कूद पड़े उनकी आज पुण्य तिथी पर नमन करती हूँ । आयोजक,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने कहा कि सबसे पहिले मै उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महान व्यक्तित्व को नमन करता हूँ जिन्होंने भारत की आज़ादी की लड़ाई लड़ी दोनो महान सेनानी स्व रामगोपाल तिवारी एवं स्व शिव प्रसाद साहू ने व्यथित होकर ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध 1942 के आंदोलन में गिरफ़्तार कर लिए गए तिवारी जी को दो बार पाँच वर्ष जेल में यातना मिली ऐसे थे नगर के राष्ट्रभक्त सेनानी । संस्था की अध्यक्ष डॉ शकुंतला जितपुरे ने बतलाया आज़ादी के आंदोलन की अनेक घटनाएँ है जिन्हें संरक्षण की ज़रूरत है एवं भावी पीढ़ी को स्मरण कराने की आवश्यक्ता है उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके योगदान की विस्तार से चर्चा की समिति के संरक्षक बाबा राव ने कहाँ हमें नगर के प्रत्येक सेनानी परिवार के परिचय को संग्रहित करना है आज हर युवाओं को देश के सेनानियों की गाथा,बलिदान का स्मरण कराने की ज़रूरत है उसी कड़ी में ध्रुव कुमार भांगे,प्रदीप राही ने भी उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला ।
*कार्यक्रम के प्रारंभ प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण के उपरांत सेनानियों के फ़ोटो पर दीप प्रज्वलित कर सेनानी परिवार के बाबा राव,डॉ जितपुरे,इंदर टहलियानी,सोनम साहू,अनिल तिवारी,उषा किरण बाजपेयी,डॉ शिव नाथ श्रीवास,रमेशश्रीवास ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मरण कार्यक्रम के तहत आज नगर के उत्तराधिकारी परिवार के अमर शहीदों के स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
उक्त अवसर पर सेनानी परिवार के सदस्य डॉक्टर आशुतोष तिवारी ने आभार व्यक्त किया बैठक में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्य सर्व श्री ई रमेंद्र राव.डॉ शकुंतला जितपुरे,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,इंदर टहलियानी,सोनम साहू अनिल तिवारी,अशोक रंजन वर्मा,डॉ शिव नाथ श्रीवास,रमेश श्रीवास,नीरजा दिवेदी,डॉक्टर उषा किरण बाजपेयी,किरण शुक्ला,ज्योति मिश्रा,श्वेता पांडेय,राकेश कुमार जैन,योगेश तिवारी,संतोष पिपलिया,आलोक तिवारी,कृष्ण यादव,राम नारायण पटेल,हरिहर नामदेव,संजय कुमार तिवारी,के के वर्मा।,सहित काफ़ी संखिया में सेनानी परिवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन चन्द्र प्रकाश बाजपेयी आभार डॉक्टर आशुतोष तिवारी ने व्यक्त किया । जल पान उपरांत सभा विसर्जित हुई आगामी बैठक अप्रैल माह के प्रथम रविवार 5 मार्च 2026 को प्रातः 10-00 बजे ध्वजारोहण से आयोजित होगी।

