G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

सोमनापुर नया में विद्यार्थियों को दिया जा रहा है उपचारात्मक शिक्षण

सोमनापुर नया में विद्यार्थियों को दिया जा रहा है उपचारात्मक शिक्षण

AP न्यूज़ पंडरिया

पंडरिया-शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में शिक्षको द्वारा अतिरिक्त कक्षा लगाकर कमजोर तथा पिछड़े छात्रों को गणित,विज्ञान एवम् अंग्रेजी विषय को उपचारात्मक शिक्षण के माध्यम बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराया जा रहा है।

संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने बताया कि कमजोर तथा शिक्षण में पिछड़े छात्रों के निदानात्मक मूल्यांकन के पश्चात उनके कमजोरी के क्षेत्र में सुधार के लिए उपचारात्मक शिक्षण का प्रयोग होता है।उपचारात्मक शिक्षण विधि से छात्रों को अपने मानसिक स्तर के अनुरूप प्रगति करने का अवसर देती हैं।शिक्षको द्वारा नियमित रूप से पालक संपर्क कर बच्चो को शिक्षा की मूलधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।इस कार्य के लिए प्राचार्य संतोष कुमार साहू,शिक्षक योगेश कुमार गुरुदीवान,महेंद्र कंठले,कु.ज्योति ध्रुव,श्रीमती शकुन पाटले का योगदान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page