ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त

News Ad Slider
Advertisement

मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त

कवर्धा, 08 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने कबीरधाम जिले में पंचायत उप निर्वाचन 2021 हेतु अर्हता तिथि एक जनवरी 2021 के आधार पर मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपील प्राधिकारी की नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा, बोड़ला और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पंडरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्र इनके अधिकार क्षेत्र होंगे। इसी तरह तहसीलदार कवर्धा, सहसपुर लोहारा, बोड़ला एवं तहसीलदार पंडरिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले के पंडरिया, कवर्धा, बोड़ला और सहसपुर लोहारा जनपद पंचायतों के लिए अपील प्राधिकारी कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर कबीरधाम होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page