कवर्धा:-कबीरधाम जिले में किसानों को सुचारू रूप से रासायनिक खाद एवं विधुत आपूर्ति करने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने बाबत राज्यपाल सुश्री अनसुइया उइके के नाम जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष भूनेश्वर चन्द्राकर द्वारा ज्ञापन सौंपा गया !

कवर्धा:-कबीरधाम जिले में किसानों को सुचारू रूप से रासायनिक खाद एवं विधुत आपूर्ति करने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने बाबत राज्यपाल सुश्री अनसुइया उइके के नाम जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष भूनेश्वर चन्द्राकर द्वारा ज्ञापन सौंपा गया !

प्रदेश भाजपा संगठन अध्यक्ष विष्णु देव साय के आवाहन पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शयाम बिहारी जयसवाल के निर्देशअनुसार जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिंह के मार्गदर्शन में एवं जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा भूनेश्वर चन्द्राकर द्वारा जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान प्रदेश है। जहाँ के आधे से अधिक आबादी कृषि से जुड़ा हुआ है। धान उत्पादन में छत्तीसगढ़ राज्य देश की भूमिका सबसे अग्रणी राज्यों रही है। पूरे देश मे छत्तीसगढ़ की पहचान धान का कटोरे के रूप में विख्यात है ।
प्रदेश में खेती-किसानी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जैसा कि हम सभी जानते है कि खेतों में फसल के अधिक उत्पादन के लिए खाद डालने की आवश्यकता पड़ता है। लेकिन आज प्रदेश के किसानों को खाद की संकट से गुजरना पड़ रहा है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को जरूरत के अनुरूप बराबर खाद पहुंचाया जा रहा है बावजूद इसके राज्य सरकार द्वारा खाद को उचित मात्रा में सहकारी समितियों को आबंटित नहीं किया जा रहा है, बल्कि राज्य सरकार अपने नजदीकी व्यापारियों को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से निजी क्षेत्रों को आबंटित कर रही है।
जिले के सहकारी समितियों में किसानों के सामने खाद संकट है। लेकिन प्रदेश के निजी दुकानों खुले बाजार में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि राज्य सरकार द्वारा सहकारी समितियों के बजाए निजी क्षेत्रों को खाद की आपूर्ति अधिक की गई है। निजी क्षेत्रों को अधिक खाद आबंटित करने के पीछे राज्य सरकार की मंशा केंद्र सरकार को बदनाम करने की साजिश व अपने लोगो लो लाभ पहुंचाकर भ्रष्टाचार करना है। निजी दुकानों से यह खाद किसानों को अधिक दाम में खरीदना पड़ रहा है।
जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष भूनेश्वर चन्द्राकर ने बताया की साथ ही किसान भाइयों को विधुत पर्याप्त मात्रा में नही मिलने से धान का थरहा आज सुख रहा है एवं खेतों में पर्याप्त पानी नही होने से जिन किसान भाइयों का धान का थरहा तैयार हो गया है रोपाई के लिय आज अघोषित बिजली कटौती से परेशान हो कर अपने धान के रोपाई करने से वंचित हैं!
किसान भाइयों को सहकारी समितियों के माध्यम से पर्याप्त खाद मिल सके। ऐसी व्यवस्था हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करें साथ ही समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही खाद के राज्य सरकार द्वारा आबंटन का निगरानी भी रखें। जिससे उचित मात्रा में खाद की नियमित आपूर्ति किसान भाइयों को हो सकें इस पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश आमंत्रित सदस्य एवं बेमेतरा जिला प्रभारी दिनेश मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य गणेश तिवारी, जिला भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज सिंह, जिला मंत्री संतोष वर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, महामंत्री राजा टाटिया, किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, केशव जयसवाल सभी के उपस्थित में ज्ञापन सौंपा गया !