रासेयो के स्वयंसेवकों ने की महादेव घाट की साफ सफाई

रासेयो के स्वयंसेवकों ने की महादेव घाट की साफ सफाई
AP न्यूज़ पंडरिया
अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय पांडातराई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 80 से अधिक पंजीकृत स्वयंसेवकों ने जालेश्वर महादेव घाट में स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ चन्द्रवंशी ने बताया की रासेयो का उद्देश्य शिक्षा द्वारा समाज सेवा है। समाज में फैली कुरितियो को दुर करने जागरुकता अभियान मतदाता जागरूकता अभियान नशामुक्ति अभियान स्वच्छता अभियान जैसे अनेक समाज हित के कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी करते हुए स्वयं का व्यक्तित्व का विकास करने में सफल होते हैं। समुदायिक सेवा द्वारा व्यक्ति विकास। एकदिवसीय शिविर में संस्था के प्राचार्य डॉ लखन लाल तिवारी जी का स्वयंसेवकों को विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। स्वयंसेवक तुषार चन्द्रवंशी संजय साहु धर्मेंद्र चमन बिरेंद्र निकिता सुभाषिनी रोशनी अमृता पायल कमलेश अभिषेक संगीता एवं अन्य उपस्थित रहे।