G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamUncategorized

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने पलानसरी में शोक संतप्त परिवार से की भेंट, कार्यकर्ताओं का जाना हालचाल

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने पलानसरी में शोक संतप्त परिवार से की भेंट, कार्यकर्ताओं का जाना हालचाल

पंडरिया : राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय मंगलवार को ग्राम पलानसरी में बैजनाथ चंद्रवंशी के निवास पहुंचकर उनसे व उनके परिवार से भेंट की। उन्होंने बैजनाथ चंद्रवंशी के पिताजी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सांसद बलदाऊ चंद्रवंशी व अमित चंद्रवंशी के निवास भी पहुंचे। सांसद इस दौरान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष लिखित चंद्रवंशी, भाजयुमो के जिला मंत्री श्री सचिन गुप्ता , बलदाऊ चंद्रवंशी, भाजयुमो के मंडल कोषाध्यक्ष अमित चंद्रवंशी, सरपंच जगदीश लहरे अन्य पदाधिकारीगण सहित कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page