G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

हाथ में तिरंगा लेकर अंबिकापुर से पैदल दिल्ली के लिए निकले राजीव,कवर्धा भाजयुमो ने किया स्वागत

हाथ में तिरंगा लेकर अंबिकापुर से पैदल दिल्ली के लिए निकले राजीव,कवर्धा भाजयुमो ने किया स्वागत

कवर्धा :- छत्तीसगढ़ का सूरजपुर जिले का निवासी राजीव राजवाड़े देश प्रेम में ओतप्रोत होकर और सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर 10 अगस्त से 1600 किमी की पदयात्रा पर दिल्ली निकले युवा साथी भाई राजवाड़े आज कवर्धा शहर से गुजरे तो भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम के जिला अध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह एवम् उनके टीम द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। एवम् उनकी यात्रा मंगलमय हो इसके लिए शुभकानाएं दी।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा नरेन्द्र मानिकपुरी , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष खिलेश्चर साहू ,जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा मिथलेश बंजारे , भाजयुमो जिला मंत्री सौरभ सिंह , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, मीनू साहू , जयराम साहू एवम् समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page