ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मोहगाँव सोसाइटी अंतर्गत रैईतापारा धान ख़रीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मोहगाँव सोसाइटी अंतर्गत रैईतापारा धान ख़रीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शयाम बिहारी जायसवाल के आवाहन पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष भूनेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व में ज़िले के मोहगाँव सोसाइटी अंतर्गत रैईतापारा धान ख़रीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया इस अवसर पर केंद्र प्रभारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी सह प्रभारी गणेश तिवारी के निगरानी में धान ख़रीदी स्थल का अवलोकन किया गया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के किसान विरोधी नीति के जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है। ज़िले की बात करें तो लगभग प्रत्येक धान ख़रीदी केंद्र में हज़ारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे सड़ने के लिए छोड़ दिया गया है। सरकार धान के रख रखाव एवं परिवहन को लेके आज विफल नज़र आ रही है । आज धान में अंकुरण आ गया है और धान संग्रहण केंद्र की स्थिति बहुत दयनीय नज़र आ रही है। एक ओर कोरोना महामारी की बात करे तो आप सभी छुपा नहीं है यदि समय रहते शासन द्वारा इसकी चिंता नहीं की गई तो गाँव-गाँव में धान के सड़ने से महामारी फैलने का भी एक ख़ौफ़ है। इस पर प्रशसान को ठोस खदम उठाने की ज़रूरत है वरना स्थिति बारिस में मौसम में बद से बत्तर हो जाएगी।

जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष भूनेश्वर चन्द्राकर ने वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया की रैईतापारा धान ख़रीदी केंद्र में किसानो द्वारा कुल 46346.40 हज़ार कोंटल धान ख़रीदी किया गया जिसमें शासन द्वारा 24204.68 हज़ार कीवंटल परिवहन कर मिलर को भेजा गया। आज धान ख़रीदी केंद्र में 14520.87 हज़ार क्विंटल धान पड़ा हुआ है जिसकी हालत के बारे में बयां नहीं किया जा सकता। ये अन्नपूर्णा माता का सीधा-सीधा अपमान है जो किसान विरोधी नीति को दर्शाती है इस अवसर पर पांडातराई ( मोहगाँव ) भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर चंद्रवंशी उपाध्यक्ष बीरबल साहू रमेश केशरवानी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन चंद्रवंशी सोसाइटी अध्यक्ष जलेश चंद्रवंशी निरंजन चंद्रवंशी राधेलाल चंद्रवंशी जनपद सदस्य अमित चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष दुल्लापुर मंडल सुखदेव धुर्वे रामेश्वर दास मनिकपुरी संकर लाल चंद्रवंशी सभी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page