G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

रायपुर : उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने ‘हैंडबुक ऑफ ओस्टियोपोरोसिस ए प्रीवेंटेबल डिजीज‘ नामक पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर, 22 अक्टूबर 2021

प्रदेश के उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में ‘हैंडबुक ऑफ ओस्टियोपोरोसिस ए प्रीवेंटेबल डिजीज‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक के प्रकाशन पर इसकी लेखिका तथा डीन एवं प्रोफेसर शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्वशासी पीजी कॉलेज कालीबाड़ी रायपुर डॉक्टर श्रीमती नंदा गुरवारा और प्रोफेसर पीजी नर्सिंग कॉलेज भिलाई डॉक्टर डेजी अब्राहम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ओस्टियोपोरोसिस एक आम बीमारी है, जो भारत में 3 महिलाओं में से एक महिला और 8 पुरूषों में से एक व्यक्ति को प्रभावित करती है। यह हड्डियों को कमजोर तथा भंगुर मय कर देती है, जिससे कि व्यक्ति के थोडे़ से टेंशन से होने पर, गिरने पर खासने पर अथवा उम्र दराज लोगों को फ्रैक्चर की समस्या आती है। यह फ्रैक्चर कमर, कलाई अथवा रीड़ की हड्डी में होता है। इस पुस्तक में ओस्टियोपोरोसिस के कारण, लक्षण तथा उपचारात्मक परीक्षण और बचाव के उपाय तथा सही खान-पान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, जो ओस्टियोपोरोसिस बीमारी के प्रति जनजागरूकता लाने सहित बचाव में काफी सहायक होगी। इस अवसर पर शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्वशासी पीजी कॉलेज के प्रोफेसर, हरीश गुरवारा, शोध छात्राएं कुमारी पूजा सोनकर, नफीसा परवीन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page