Chhattisgarhखास-खबर
News Ad Slider
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर, 15 दिसम्बर 2021

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्री बघेल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल ने अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के लिए किये संघर्ष के दौरान उन्होंने कई आंदोलनों को कुशल नेतृत्व प्रदान किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश के एकीकरण में अविस्मरणीय योगदान दिया। अपने फ़ौलादी इरादों के कारण वे लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।

