World
पुतिन के एक और राजदार टॉप ऑफिसर की मौत, इमारत के 16वें फ्लोर से गिरी, आत्महत्या की आशंका

मरीना यानकीना की मौत राष्ट्रपति पुतिन के नजदीकियों की मौत की श्रृंखला में नया नाम है। इससे पहले पुतिन के कई करीबी अधिकारी या फिर उनके रिश्तेदारों की रहस्यमय तरीके से मौत हो चुकी है। यानकीना यूक्रेन वार के लिए जोर-शोर से फंड जमा करने वालों में से थीं।




