साल्हेवारा सेवा सहकारी समिति में धान उठाव परिवहन न होने से परेशानियां बढ़ी


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
साल्हेवारा सेवा सहकारी समिति में खरीदी हुई धान का उठाव न होने से परेशानियां दिनों दिन बढ़ रही है इससे किसानों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

साल्हेवारा प्राप्त जानकारी अनुसार समिति में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 2189 है। जिसमें से अब तक 1157 किसानों ने ही अपने धान की बिक्री किया उसमें कुल खरीदी 55724 क्विंटल की धान खरीदी किया गया और अब तक मात्र 4750 क्विंटल धान की ही उठाव परिवहन हो पाया है । जबकि अब तक 50947 क्विंटल खरीदी हुई धान अभी भी समिति प्रांगण में रखा हुआ है। जिससे समिति में जगह न होने के वजह से जिन किसानों का टोकन जारी हुआ है वह अपना धान ला रहे हैं पर सोसाइटी में धान रखने की पर्याप्त जगह न होने की वजह से किसानों को अति परेशानियां हो रही है। व यदि ऐसी हाल रहा तो पर्याप्त जगह नहीं होने की वजह से धान खरीदी बंद करने पर कगार पर समिति आ चुकी है।
विवरण
कुल जारी टी.ओ. 17820 क्विंटल एवं कुल डी.ओ.जारी 1120 क्विंटल कुल जारी टी.ओ., डी.ओ. जारी 18940 क्विंटल जारी किया गया है।
हालांकि शासन, प्रशासन, समिति प्रबंधक व कर्मचारियों द्वारा किसानों को किसी भी प्रकार का परेशानी ना हो इनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पर परिवहन कर्ता द्वारा समय पर धान उठाव हेतु परिवहन की व्यवस्था न करने से परेशानियां बढ़ रही हैं। जिनका शासन प्रशासन को पहल करने की अति आवश्यक है जिससे कि किसानों को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके व धान खरीदी को सुचारू रूप से किया जा सके।


