G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

राज्य स्तरीय बाल साहित्य लेखन कार्यशाला में प्राचार्य संतोष साहू को मिला स्थान

राज्य स्तरीय बाल साहित्य लेखन कार्यशाला में प्राचार्य संतोष साहू को मिला स्थान


कवर्धा – छत्तीसगढ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा यूएसआईडी व रूम टू रीड के सहयोग से बाल साहित्य निर्माण के लिए 15 जनवरी से 18 जनवरी 2024 तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल साहित्य लेखन कार्यशाला का आयोजन ग्रांड हाटल राजपूताना रायपुर मे हुआ ।छत्तीसगढ़ राज्य से 30 शिक्षक,शिक्षिकाओ का चयन किया गया।जिसमें बच्चो के बाल मनोविज्ञान को समझते हुए उनकी आवश्यकता अनुरूप साहित्य सृजन के नई तकनीक को जानकारी देने के लिए राज्य के शासकीय विद्यालयों में अध्यापन कराने वाले शिक्षको को आमंत्रित किया गया। जिसमे कबीरधाम जिले के ब्लॉक पंडरिया के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के उत्कृष्ठ प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने इस कार्यशाला में हिस्सा लिया ।

इन्होंने शेर और चरवाहा, आलसी लोमड़ी कहानी का लेख प्रस्तुत किया। जो बहुत ही सराहनीय रहा। इस कार्यशाला के मास्टर ट्रेनर प्रदीप सिंह, मुकेश कुमार, रणधीर , सीमा सिंह, दीपाली और वंशिका के द्वारा प्रतिभागियों को बच्चो के परिवेश व स्तर के अनुरूप कहानी निर्माण हेतु लेखन के विधा की जानकारी और उनके नियमो से अवगत कराया। बाल साहित्य मे चित्रों का अपना एक अलग महत्त्व पूर्ण स्थान होता है। बाल साहित्य मे छपे चित्र को देखकर बच्चे स्वत ही पढ़ने का प्रयास करते हैं।

कहानी निर्माण में बाल साहित्य हेतु कविता, कहानी व बिग बुक निर्माण करने के गुर सिखाए। समग्र शिक्षा से सहायक संचालक डॉ एम सुधीर कुमार ने हिंदी कहानी लेखन पर विस्तार से जानकारी दी। और अच्छी कहानी लिखने के लिए प्रेरणा दी। इस कार्यशाला में अवसर देने के लिए प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने समग्र शिक्षा रायपुर से डॉ एम सुधीर कुमार,टी सी जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता, सहायक संचालक यू आर चंद्राकर, एमआईएस सतीष यदु, समग्र शिक्षा सहायक परियोजना अधिकारी विनोद श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page