G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय हाई स्कूल घोंघा के प्रभारी प्राचार्य रामकुमार बघेल राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से हुए सम्मानित

शासकीय हाई स्कूल घोंघा के प्रभारी प्राचार्य रामकुमार बघेल राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से हुए सम्मानित

कवर्धा। शासकीय हाई स्कूल घोंघा विकासखंड बोड़ला जिला कबीरधाम में प्रभारी के रूप में पदस्थ व्याख्याता रामकुमार बघेल को विद्यालय में उनके शैक्षणिक नवाचारी गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर भारत के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एकमात्र तथा देश का सबसे बड़ा नवाचारी शिक्षक समूह भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मिट 2022 का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में आयोजित गरिमामई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.आलोक शुक्ला स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों से राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान राष्ट्रीय शैक्षणिक समिट 2022 से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ.आलोक शुक्ला द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ एम सुधीश सहायक संचालक समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन नवाचारी समूह के प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित छत्तीसगढ़ के समस्त नवाचारी शिक्षक उपस्थित थे।

इसके इस उपलब्धि पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी बोड़ला ए के सहारे, सहायक विकास विकास खंड शिक्षा अधिकारी हरी कृष्ण नायक ,बीआरसी राजेंद्र कुमार सोनी, संकुल समन्वयक संतोष कुमार जंघेल, व्याख्याता हेमंत कुमार सोनी,राजेश कुमार साहू, भगवती हठीले,बृजेश कुमार गुप्ता,गणेश पाटिल, प्रधान पाठक परशुराम पाटिल, अमिता पांडे, कुमारी शबीना खान, आरती झारिया, प्रधान पाठक घुरउ राम नेताम, कौशल देवांगन, प्रधान पाठक अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रधान पाठिका मालता रंगारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि अजमत उल्लाह, शाला विकास समिति के अध्यक्ष दयाल सिंह मरावी सहित जिला कबीरधाम के शिक्षक एवं अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page