पंडरिया-शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी की प्राचार्य सरोज बाला बनाफर को स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संभागीय कार्यालय दुर्ग के मंथन कक्ष में 16 नवंबर 2022 को उत्कृष्ट प्राचार्य के रूप में सम्मानित किया जाएगा

AP न्यूज़ पंडरिया
पंडरिया-शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी की प्राचार्य सरोज बाला बनाफर को स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संभागीय कार्यालय दुर्ग के मंथन कक्ष में 16 नवंबर 2022 को उत्कृष्ट प्राचार्य के रूप में सम्मानित किया जाएगा। श्रीमती बनाफर को यह पुरस्कार बालिका शिक्षा प्रोत्साहन, कई वर्षों से विद्यालय में नियमित रूप से योग कक्षा का संचालन व विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनाकर शाला के शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने हेतु प्रदान किया जा रहा है। श्रीमती बनाफर का पुरस्कार हेतु चयन होने पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री बल्लभ सिंह बैस, श्री संजू साहू श्री वीरेंद्र धुर्वे ग्राम के सरपंच श्रीमती रोहिणी धुर्वे एवं पंचों , समस्त पालकों, ग्राम वासियों संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है।