प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बैरख संकुल प्राचार्य ने किया शासकीय प्राथमिक विद्यालय नेवराटोला का निरीक्षण

प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बैरख संकुल प्राचार्य ने किया शासकीय प्राथमिक विद्यालय नेवराटोला का निरीक्षण

बोड़ला। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार संकुल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बैरख के प्राचार्य द्वारा आनलाइन निरीक्षण शासकीय प्राथमिक विद्यालय नेवराटोला का किया गया।विद्यालय में प्रधान पाठक परस राम पुसाम उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान आज विद्यालय में योग, व्यायाम, सांस्कृतिक गतिविधियाँ संचालित हो रही है ।राज्य शासन आदेशानुसार आज विद्यार्थी गण बिना बस्ते के विद्यालय में अध्यापन हेतु आना है । विद्यालय में आज प्रार्थना पश्चात् व्यायाम, योग, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ पुस्तक वाचन खेल कूद आदि बच्चों को सिखाया जा रहा है।

विद्यालय में 25 बच्चों की उपस्थिति है। कुल दर्ज 42 है सतत् पालक संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने निर्देशित किया गया । मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन का विद्यालय में हो शत-प्रतिशत पालन हो ये प्रधान पाठक एवं रसोईया को बताया गया एवं स्व-सहायता समूह से भी चर्चा कर भोजन में मीनू का शत-प्रतिशत पालन हो ये कहा गया। निरीक्षण का आनलाइन जानकारी भी पोर्टल में एंट्री किया गया ।


