नरोत्तम साहू बने पंडरिया मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष

नरोत्तम साहू बने पंडरिया मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष

AP न्यूज पंडरिया: रविवार के दिन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन व जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पीयूष ठाकुर के निर्देशन में भाजपा युवा मोर्चा पंडरिया मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू को बनाया गया।नरोत्तम साहू लोगो से जुड़कर उनके हितों में कार्य को देखते हुए व पार्टी के प्रति निष्ठा एवं कर्मठता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पार्टी के सदस्यों के द्वारा सर्व सम्मानित से पंडरिया भाजपा युवा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया, वही नरोत्तम साहू ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के साथ – साथ कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया की पार्टी ने उसको इतना बड़ा दायित्व विश्वास जताया है जिस पर ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की बात कही है, नरोत्तम साहू के अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के जनता सहित मंडल और जिला भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने शुभकामनाएं दिए।
पंडरिया प्रतिनिधि टीकम निर्मलकर रिपोर्ट



