G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

भाजपा जो कहती है उसे करती भी है-प्रमोद शर्मा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के 4.95 से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा लाभ

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी में किए सभी वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बुधवार को प्रदेश के 4.95 लाख से अधिक पात्र परिवारों को प्रदेश की साय सरकार ने 495 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित किया है। इस योजना के तहत प्रत्येक हितग्राहियों को 10 हजार प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करना है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार हर वर्ग का ध्यान रखती है। आज साय सरकार में प्रदेश का हर वर्ग युवा, महिला, किसान सभी खुशहाल है। आदिवासी अंचल के लोग भी केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओं का लाभ ले रहे है। युवाओं के कौशल विकास के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं, महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, प्रदेश के किसान आज अपनी उपज का उचित कीमत प्राप्त कर रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहक भी तेंदूपत्ता के संग्रहण के माध्यम से सरकार की योजनाओं से सशक्त बन रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई परिवार नहीं होगा जिन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा होगा। हर परिवार को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पौनी-पसारी व्यवस्था से संबद्ध भूमिहीन परिवार भी शामिल हैं। इनके साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, माँझी परिवारों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सब कार्य तेजी से हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page