कवर्धा जिला प्रेस क्लब में प्रकाश वर्मा ने किया ध्वजारोहण।


जिला प्रेस क्लब कवर्धा में 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कवर्धा। आजादी के इस महापर्व में जिला प्रेस क्लब कवर्धा में 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा तिरंगे का ससम्मान पूजा – अर्चना की गई। तत्पश्चात सुबह ठीक 8.00 बजे प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानियों की जयकारे के साथ राष्ट्रगान की गई।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा, यशवंत ठाकुर, छत्रपाल सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ नामदेव, जिला महासचिव डीएन योगी, सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी, सहसचिव आदिल खान, उमेश शर्मा, महेश मिश्रा,अविनाश ठाकुर, आर पी सिंग ,परमेश्वर डडसेना, निर्मल मिश्रा, उमेश शर्मा, रूपेश चंद्रवंशी, जिला सचिव विजय धृतलहरे, विकास सोनी संतोष भारद्वाज, कार्यालय प्रभारी पप्पू कुरैशी, सुरेश श्रीवास्तव, मन्नू चंदेल, जितेंद्र तिवारी, फिरोज खान, संजू गुप्ता, मुकेश माहिले, रवि मानिकपुरी, रामावतार साहू, जलेश साहू, आयुष वर्मा, नीरज शर्मा, रूपेश महोबिया, सूरज दास मनिकपुरी, अनवर खान, योगेश साहू, धनी खरे, सूर्या केसरी, बृजेश गुप्ता, हिरेंद्र गोप, महबूब खान, सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, समर्पण, त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी का यह पर्व हमें उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों की याद दिलाता है। जिनके बलबूते पर आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्हें याद कर मन उनके प्रति सम्मान और गर्व से भर जाता है।
जिला प्रेस क्लब में वृक्षारोपण किया गया।

