G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलम और किताब बचाने का सकारात्मक पहल अनीता साहू  का किया गया सम्मान

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

कलम और किताब बचाने का सकारात्मक पहल अनीता साहू  का किया गया सम्मान । दुबेलिया तेली साहु समाज में जन्मे होनहार बेटी अनीता साहू (काटेकर) लगातार 3 वर्षों से ग्राम खपरी धमधा के प्राथमिक शाला में बच्चों को शिक्षकों के साथ पढ़ा रही है और बच्चो को शिक्षित,जागरूक बना रही, बच्चो को नवाचार से जोड़ने का कार्य एवं हर शनिवार बैग लैश डे पर शिक्षा, स्वास्थ्य,  योगा, पुरखा संस्कृति, संस्कार, स्वच्छता कार्य जागरूकता, सिख प्रद कहानी, रंगोली, चित्रकला एवं अन्य एक्टिविटी के साथ कलम और किताब बचाने समर्पित है इस सरकारी स्कूल के शिक्षा से अब प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले पालको  भी अब सरकारी स्कूल के बेहतर शिक्षा से जोड़ रहे हैं ज्ञात हो प्राइवेट स्कूल में कक्षा पहली से खर्च 20हजार से लाखों रु तक होता है वहीं सरकारी स्कूलों में स्कूल ड्रेस, भोजन,खेल, बैग लैश डे,अनुभवी शिक्षक शिक्षकों द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है एवं पुस्तके निःशुल्क होती है साथ ही साथ प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहता हैं। अनीता साहू इस बेहतरीन कार्य के लिए सामाजिक कार्यकर्ता दौलत साहू एवं मनोज साहू ने सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया इस अवसर पर स्कूल स्टॉप प्रधान पाठक महोबिया सर  एवं खान सर, रसोईया दीदी, स्कूली बच्चे व अन्य साथी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page