ग्राम विचारपुर के तीन सगे भाइयों द्वारा लगातार जरूरत मंद लोगों को रक्तदान कर सकारात्मक पहल

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
खैरागढ़ :
जिला केसीजी नर्मदा के समीप ग्राम विचारपुर में जन्मे तीनों सगे भाइयों का सकारात्मक पहल रक्तदान जरूरत मंद लोगो को निःशुल्क रक्त प्रदान कर लोगों को नया जीवन देने का कार्य तीन सगे भाई जिसमें दीपक जंघेल अब तक 9 बार , भूपेंद्र जघेल 5 बार, अशोक जघेल 5 बार रक्तदान कर चुके है और युवाओं में रक्तदान करने की जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा। चाहे वो दुर्ग के शंकराचार्य हॉस्पिटल हो, सरकारी हॉस्पिटल हो, निजी ब्लड बैंक हो जैसे विभिन्न जगहों ने लोगों को रक्त देने , मानवता वादी कार्य करने में समर्पित है इस अवसर पर जन कल्याण परिवार ठाकुर टोला के (समाजिक कार्यकर्ता ग्रुप) के साथियों ने बेहतर स्वास्थ्य की कामना किया जिसमें डोगेंद्र धुर्वे, मनोज साहू, सरोज डहरवाल, संजीव धुर्वे, सुखनंदन साहू, दुर्गेश पाल,सहदेव नेताम,देवा धुर्वे,श्याम जी, तुलेश्वर सेन जी, तोरण सहित युवा साथीगण।



